महासमुंद, 03 फरवरी (दुर्ग-भिलाई अपडेट): राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे वाहन से गुजरते समय ओंकारबंद निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा (40) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई।
मौके पर प्रशासन और खल्लारी पुलिस के अधिकारी पहुंचे। नायब तहसीलदार ने मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खल्लारी थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
