*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा की सुप्रीम कोर्ट ने स्वाथ्यगत परेशानी के मद्देनजर अंतरिम जमानत दे दी है। श्री लखमा को जमानत मिलने की सूचना मिलते ही सुकमा जिला मुख्यालय में उनके सार्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। वही काफी संख्या में कार्यकर्ता कवासी लखमा के स्वागत हुेतु रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 
मंगलवार दोपहर को जैसे ही कोंटा विधायक कवासी लखमा को जमानत मिलने की सूचना मिली वैसे ही कार्यकर्ताओं ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर जमकर आतिशबाजी शुरू कर दी। साथ ही कार्यकताओं ने कवासी लखमा के समर्थन में नारेबाजी की और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। वही जमानत की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के निवास स्थान पर एकतित्र हुए और एक दूसरे को बधाई देते रहे। वही कुछ कार्यकर्ता कवासी लखमा के स्वागत हेतु रायपुर के लिए रवाना हुए। ज्ञात हो कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को ईडी और 2 अप्रैल 2025 को ईओडब्लयू ने गिरफतार कर लिया था। जिसके बाद लगातार कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। जमानत की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई और सोशल मिडिया में जमकर बधाईयां देने लगे।
