*अर्जुन झा*
*दल्ली राजहरा।* छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री व भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई दी। बजट में मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के कदमों की सराहना की गई। 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट और व्यापार के नए अवसरों से हर वर्ग को फायदा होगा, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
