*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के ग्राम उलनार में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शामिल होकर टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।
टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं आप सभी खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में खेले हैं, यह गर्व की बात है। उलनार में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आप सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन से खेल को खेला। जीवन में खेल अनुशासन लाता है । पढ़ाई के साथ जीवन में खेल का भी होना जरूरी है। खेल हमें बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा देता है। आप सभी खिलाड़ी ने मेहनत और लगन से खेला। क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में डिमरापाल की टीम विजयी रही। डिमरापाल ने देवड़ा की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष निलांबर सेठिया, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, सुब्रतो विश्वास, शरद श्रीवास्तव, सतीश सेठिया एवं आयोजन समिति के सदस्य व जनमानस उपस्थित थे।



