दरभा | 30 जनवरी 2026
मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर दरभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज दरभा हॉस्पिटल चौक पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया।
इस आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महादेव नाग तथा दरभा ब्लॉक प्रभारी योगेश बैज (जिला पंचायत सदस्य) प्रमुख रूप से शामिल रहे। उनके साथ रिका कर्मा, बलदेव मांडवी, राजू सोढ़ी, आयतु मांडवी, भोनो मौर्य, अजय बघेल, शिवलाल मांडवी, बलिराम बघेल, सोनारू मरकाम, पुलिसिंग पोडियामी, मनीराम पोडियामी, चैतु कश्यप, बुदुराम मरकाम, सखाराम नाग, चिंगु राम कश्यप एवं नरसिंह नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में किसानों और मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए सरकार से मनरेगा को कमजोर करने की नीति तत्काल बंद करने तथा धान खरीदी की तिथि तुरंत बढ़ाने की पुरजोर मांग की।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
