*अर्जुन झा*
महात्मा गांधी जी शराब को व्यक्ति और समाज के नैतिक पतन का सबसे बड़ा कारण और व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास और प्रगति में सबसे बड़ी बाधा मानते और स्विकारते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों समाज सुधार के कार्यक्रम चलायें जिसमें से शराब बंदी आंदोलन एक प्रमुख परिवर्तनकारी कार्यक्रम था जिससे प्रेरणा लेकर लाखों-करोड़ों लोग ने शराब के साथ -साथ बाकी नशिली वस्तुओ का भी त्याग किया था और आज भी गांधी जी से ही प्रेरणा लेकर सरकार और गैरसरकारी संगठन नशा मुक्ति कार्यक्रम चला रहे हैं।
परन्तु कितनी विडंबना और विरोधाभासी पूर्ण बात है की स्वयं को हिन्दू धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा झंडाबरदार घोषित करने वाली आरएसएस और उसकी राजनीतिक शाखा भाजपा जिसकी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सरकार है वह शराब जैसी सामाजिक बुराई को शराब के सबसे बड़े विरोधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शासकीय शराब दुकानो को बंद रखने की बजाए पहली बार खुला रखवाती है। यह व्यक्ति, समाज और राष्ट्र विरोधी निर्णय ही आरएसएस और भाजपा की असली चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर करती है।
आज जब पुरा देश और विश्व, सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके परिवर्तनकारी सामाजिक-राजनीतिक कार्यों और विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है, विश्व में लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका को समाप्त करने के लिए गांधी जी की सत्य और अहिंसा के विचार में समाधान देख रहा है, ऐसे समय में गांधी जी की हत्या के आरोपीयों के राजनीतिक वारिस महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जब शराब दुकानों को बंद रखने की जगह खुला रखवाते है तब यह न सिर्फ उनका महात्मा गांधी के प्रति घृणा और विरोध की मानसिकता को दर्शाता है बल्कि उसके साथ साथ गांधी जी के सत्य और अहिंसा के लोक कल्याणकारी व्यावाहरिक सिद्धांतों, ग्राम सुराज, लोक कल्याणकारी राम राज्य, गणतंत्र-लोकतंत्र, संविधान और धर्मनिरपेक्ष राज्य व्यवस्था के प्रति भी विरोध और घृणा को दर्शाता है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शासकीय मदिरा दुकानों को खुला रखने के अनैतिक निर्णय का घोर विरोध करती है व सत्य, अहिंसा, गणतंत्र-लोकतंत्र-धर्मनिर्पेक्षता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के विचारों पर आस्था रखने वाले प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान करती है की घोर साम्प्रदायिक और गांधी जी के ग्राम स्वराज व राम राज्य के विरोधी आरएसएस और उसकी भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निन्दा करें।
धन्यवाद
भवदीय
रत्तीराम कोसमा
अध्यक्ष
ब्लाक कांग्रेस कमेटी
दल्ली राजहरा, जिला- बालोद (छ.ग.)
