बिलासपुर, 28 जनवरी (दुर्ग–भिलाई अपडेट)।
शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिनांक 29 जनवरी 2026 को शांति भंग करने की आशंका के चलते दो बदमाशों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों में
दीपक गढ़ेवाल उर्फ सूरज, पिता संतु गढ़ेवाल, उम्र 31 वर्ष
दुर्गेश गढ़ेवाल उर्फ पोंडी, पिता श्यामलाल गढ़ेवाल, उम्र 26 वर्ष
दोनों आरोपी छोटी कोनी पेट्रोल पंप के सामने, थाना कोनी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी।
