भिलाई, 28 जनवरी (दुर्ग-भिलाई अपडेट)
दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला स्थित संजय नगर के दशहरा मैदान में आगामी 1 फरवरी 2026 से श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसे लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि टीम पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रखी गई है। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 8-8 ओवर के होंगे, वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मैच 10 से 12 ओवर के रोमांचक प्रारूप में खेले जाएंगे।
इनामों की बात करें तो विजेता टीम को 31,000 रुपये नगद, उपविजेता को 15,000 रुपये, तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 7,000 रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा पूरे टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द सीरीज’, ‘बेस्ट बैट्समैन’, ‘बेस्ट बॉलर’ और ‘बेस्ट फील्डर’ को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का खास आकर्षण यह रहेगा कि हैट्रिक छक्का, हैट्रिक चौका और हैट्रिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार भी तय किए गए हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम और सभी को मान्य होगा।
टूर्नामेंट से जुड़ी अधिक जानकारी या टीम रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक खिलाड़ी राजा सिंह (8770284911) या मुकेश गिरी (7987942256) से संपर्क कर सकते हैं।
