जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी (दुर्ग–भिलाई अपडेट)। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण और थाना सारागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना सारागांव पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी हरनारायण कर्ष के कब्जे से 36 पाव प्लेन देशी शराब जब्त की। वहीं थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी दीनदयाल साहू के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।
