*अर्जुन झा*
*दल्लीराजहरा।* भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक को साथ लेकर वी बी जी राम जी की जानकारी गांव गांव पहुंचने जन जोहार चौपाल लगा रहे हैं। इ की शुरुआत डौंडी मंडल अंतर्गत ग्राम खैरावही पंचायत से की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई वीबी जी राम जी योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रतिबद्ध हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के मार्गदर्शन एवं पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के आह्वान पर पिछड़ा मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरवाही पहुंचकर ग्रामीणों को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। श्याम जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना जो मनरेगा का उन्नत रूप है, इसमें ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के गारंटीकृत रोजगार की सुविधा दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आय में वृद्धि करना, विकास कार्यों जल संरक्षण, बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देना और एक सप्ताह के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना है। श्री जायसवाल ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना, गरीबी दूर करना और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना। रोजगार मनरेगा के 100 दिनों के बजाय अब 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी देना है। काम के बाद 15 दिनों के भीतर मजदूरी न मिलने पर ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान किया गया है। उन्होंने योजना में पंचायत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांव के विकास के काम जैसे तालाब, सड़क, जल संरक्षण के कार्य ग्राम पंचायत और ग्रामसभा द्वारा तय किए जाएंगे। ग्रामीणों ने योजना पर खुशी जताई। इस दौरान ग्राम खैरवाही के 45 ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पोस्ट कार्ड लिखा इस अवसर पर डौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक सरपंच ग्राम पंचायत खैरवाही, भाजपा नेता रिपुचंद नायक, रोहित यादव, नीलेश श्रीवास्तव व ग्रामीण एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
