*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* नगर के बालाजी मंदिर के 25वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन भगवान वेंकटेश्वर स्वामीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काष्ठ निर्मित रथ पर भगवान बालाजी, माता आंडाल एवं माता पद्मावती की उत्सव मूर्तियों को रथारूढ़ कर हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने नगर भ्रमण किया।

शोभायात्रा में महिलाएं मिट्टी और पीतल के कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकल कर मां दंतेश्वरी मंदिर, मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चांदनी चौक, संजय बाजार से होकर वापस बालाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गुप्ता परिवार, मिथिला समाज, कांग्रेस कमेटी, बस्तर परिवहन संघ, अग्रसेन समाज, संजय बाजार लघु व्यापारी संघ, रोटरी क्लब, गुजराती समाज, मोतीवाला परिवार, चंदन एवं बंधन दास परिवार शामिल रहे।
शोभायात्रा के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और महापौर संजय पांडे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
