राजनांदगांव, 27 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिखली पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 जनवरी 2026 को शंकरपुर मड़ई कार्यक्रम के दौरान रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन बदमाशों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली (26 वर्ष), राहुल कश्यप (25 वर्ष) एवं सुरज गुप्ता (21 वर्ष) शामिल हैं, जो कार्यक्रम के दौरान विवाद कर माहौल खराब कर रहे थे।
वहीं, 27 जनवरी 2026 को शराब के नशे में विवाद कर शांति भंग करने वाले किशोर साहू (50 वर्ष) को भी चिखली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना को देखते हुए धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया।
