*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे नगर मे जहां देशभक्ति का भाव सभी नगरिकों में देखने कों मिला, वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति की भावना को और भी प्रगाढ़ कर दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया गया और एकजुटता का संदेश दिया गया। निश्चित ही हमारा बस्तर शांति का टापू है और हम हमारे बस्तर सहित पूरे भारत में संगठन के विचारों के माध्यम से प्रत्येक भारतीय को संदेश देना चाहते हैं कि हम सभी एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी ताकत है और यहीं भारत की पहचान भी है। बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी कों देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति से जोड़ना रहा। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें हमारे भारत को कमोजर करने के उद्देश्य से अलग अलग तरीके से युवाओ कों गुमराह करने का और मार्ग से भटकाने का कुकृत्य कर रहीं हैं। ऐसे दुष्प्रचार में युवा न आएं और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह बाईक रैली नगर मे निकाली गई। साथ ही बस्तर मे जो रोहिंग्या आकर बसे हैं, उन्हे भी इस रैली के माध्यम से चेतवानी दी गई कि समय रहते वे सभी अपने मूल स्थान पर चले जाएं। प्रशासन तो ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर ही रहा है, यदि अवसर मिला तो बजरंगी भी धर्म के साथ साथ देश की संप्रभुता ता एवं एकता की रक्षा हेतु ऐसे राष्ट्र विरोधी लोगों को सबक सिखाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। सदभावना तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, योगेंद्र कौशिक, जिला मंत्री नविन देवांगन जविता मंडावी ने भगवा ध्वज दिखा कर किया। उन्होंने उद्बोधन भी दिया। नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचलन किया। इस अवसर पर बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत, जिला समाजिक समरसता प्रमुख होमेश राठौर, जिला सह संयोजक योगेश रैली, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर सह संयोजक आजय प्रताप सिंह, नगर सह गौरक्षा प्रमुख पवन राजा, नगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक साहू, जसवंत जोशी, लक्ष्मीकांत, प्रियांशु, अंशु, जितेंद्र, आशीष सहित सभी बजरंगी उपस्थित रहे।
