*अर्जुन झा*
* *वही ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति करते हुए कहा है कि*
* *आज 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार का गणतंत्र दिवस बेहद खास है। संविधान लागू हुए 76 साल पूरे हो गए हैं। यह दिन हम भारतीयों को और भी गौरवान्वित करता है।*
*15 अगस्त 1947 को हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हो गया था लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था।*
* *संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता। ऐसे में तब एक संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान बनाया गया। इसमें निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे अहम भूमिका रही। संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। गहन विचार विमर्श, मंथन, कई बैठकों के बाद बनाए गए इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हमें अपने उन पुरखों को भी नमन करना चाहिए, जिन्होंने ऐसा संविधान रचा, जो भारतीय जनमानस और जनजीवन के लिए जरूरी है। इतिहास उनके इस अवदान को कृतज्ञतापूर्वक याद रखेगा। मैं आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।*

* *यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है। देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में पिरोता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में यह तैयार हुआ था।*
* *यह भी सच है कि आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, लिंग भेद, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। आज हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा मानव संसाधन है, इसलिए अगर हम सब देशवासी एक होकर इन समस्याओं से लड़े तो भारत बहुत जल्द विकसित देशों की गिनती में गिना जाएगा।*
* *गणतंत्र दिवस के दिन हम संकल्प लें कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। अपने साथ दूसरे के अधिकारों का भी ध्यान रखेंगे।*
* *ध्वजारोहण के दौरान चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल भुवनेश्वर नाग ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप शिव राम कश्यप , बोडा कश्यप, मांझी मौर्य, सुको मौर्य , रामधार मांडवी , पंचू बघेल , लक्ष्मण कश्यप , अनिल कश्यप , रमेश कश्यप , जटेल बघेल कुंवर मांडवी, पाकलू कश्यप,बुटलु कश्यप उपस्थित रहे*
