*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज 6 बजे से ‘एक दीया स्वच्छता के नाम, एक दीया वंदे मातरम के नाम दलपत दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि यह भव्य आयोजन दलपत सागर के रानी घाट पर आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर संजय पाण्डेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप एवं नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन होंगे
दलपत दीपोत्सव के दौरान नागरिक, स्वयंसेवी, समाजसेवी और व्यापारी संगठनों के लोग दो लाख से भी ज्यादा दीपक दलपत सागर में जलाएंगे। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने जगदलपुर एवं आसपास के नागरिकों से उपस्थित रहकर इस अद्भुत पल का साक्षी बनने की अपील की है।
