राजनांदगांव, 24 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले की चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आम जनता की शिकायतों के आधार पर की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को चौकी चिखली अंतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन कर पेट्रोलिंग की जा रही थी।
अभियान के दौरान अनावेदक संतकुमार पारधी पिता रूमसिंह पारधी (उम्र 35 वर्ष), निवासी बोईरडीह, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव द्वारा “मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत की है” कहकर गाली-गलौच, झगड़ा व वाद-विवाद कर शांति भंग करने का प्रयास किया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत पृथक से कार्रवाई कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
