*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* विकासखंड बस्तर के संकुल केंद्र मूरकुची में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता, आनंद मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में प्राथमिक शाला मुरकुची, खासपारा, आवसपारा,, कलारपारा, रानीगुड़ा, महुआभाठा, नयापारा, शासकीय माध्यमिक शाला मुरकुची और सेजस शासकीय उच्च माध्यमिक मुरकुची के विद्यार्थियों ने खेलकूद, आनंद मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच नीलधर कश्यप, उप सरपंच, भारती पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, मोतीराम कशयप, रामलाल सेठिया, संकुल प्रचार्य गिरीश साहू, संकुल समन्वयक कूपचंद नाग, भोलेंद्र प्रसाद पांडेय, शालीमधर बघेल, तरुण यादव एवं सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने खेल भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी किया। खेलकूद प्रतियोगिता, आनंद मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम व उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ, ग्रामवासियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
