रायपुर, 24 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और कला विरासत को लेकर आत्मीय संवाद हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभिनेता नीतिश भारद्वाज का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति भेंट की। साथ ही बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाती कॉफी टेबल बुक भी स्मृति स्वरूप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा जनजातीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
