बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
जिले की भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए समाधान सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3,200 मूल्य की 32 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिले में शुरू की गई महत्वाकांक्षी समाधान सेल लगातार प्रभावी साबित हो रही है। समाधान सेल की हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी दी जा सकती है। इसके माध्यम से अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23.01.2026 को समाधान सेल में मिली सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम ने मालधक्का के सामने, सिद्ध बाबा रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी चंद्रकांत केंवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम दावनबोड, थाना भाटापारा ग्रामीण को मौके से गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से 32 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
