*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* सी डी ओ एक नाम या संस्था ही नहीं, बल्कि निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों एवं संपत्तियों की सुरक्षा की गारंटी भी है। सी डी ओ यानि सिक्योरिटीज एंड पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस। इस संस्था का मुख्यालय बी 1/26, विजय बसंत कमर्शियल काम्प्लेक्स एसबीएस हॉस्पिटल के पीछे पॉवर हाउस भिलाई छत्तीसगढ़ में है।
सन 2009 से यह संस्था पूरे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा सहित कई राज्यों में उत्कृष्ट सुरक्षा सेवा देती आ रही है। सीडीओ संस्था के प्रमुख अंजनी कुमार द्विवेदी बताते हैं कि संस्था का सालाना टर्न ओवर 60 करोड़ लगभग है।संस्था द्वारा फर्मों की मांग के अनुरूप सुरक्षा कर्मी व श्रमिक सेवा उपलब्ध कराई जाती है। श्री द्विवेदी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उड़ीशा आदि राज्यों के विभिन्न संस्थानो में ठेका कार्य सफलता पूर्वक संपादित किए व कराये जा रहे हैं।किसी भी संस्थान से किसी भी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप आज पर्यंत तक नहीं लग पाए हैं। सीडीओ संस्था को आईआईटी भिलाई द्वारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सुरक्षा व बेहतर परेड प्रदर्शन हेतु उत्कृष्ट कार्य का मेडल भी प्रदान किया गया है।
