*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* जगदलपुर के डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 39 मैत्री संघ में स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान शिवजी की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 3 से 7 फरवरी तक किया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।
महोत्सव के तहत 3 फरवरी को कलश यात्रा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। 4 फरवरी को मंडप प्रवेश और मंडल देवता स्थापना होगी। 5 फरवरी को देवता अधिवास, महा-स्नान, नगर परिक्रमा और रत्नगर्भ प्रतिष्ठा होगी। मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा 6 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे से 1:56 बजे तक होगी। महोत्सव का समापन 7 फरवरी को महाप्रसाद के साथ होगा। भंडारा जो दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। मंदिर समिति के महापौर संजय पाण्डेय ने सभी श्रद्धालुओं से पारंपरिक वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में शामिल होने और भगवान श्री ओंकारेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39, मैत्री संघ मार्ग, जगदलपुर है।
