दुर्ग, 23 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान आईजी रामगोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात आईजी शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा समग्र पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
आईजी शांडिल्य ने बेहतर आपसी समन्वय, अनुशासन और कार्यकुशलता को मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को टीमवर्क के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
