*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के बैनर तले किलेपाल में चक्काजाम किया है। यह चक्काजाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसमें बास्तानार ब्लॉक के समस्त सरपंच मौके पर मौजूद हैं।चक्काजाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
