धमतरी | 22 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
पेट्रोलिंग के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर आरोपी सागर ढीमर उर्फ विक्की गिड्डी बिना अनुमति के जिले में प्रवेश कर मकई चौक के पास सेन समाज भवन के पीछे धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने और छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर गवाहों के समक्ष पकड़ लिया गया।
पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा जिला बदर किया गया है और उसके पास जिले में प्रवेश की कोई वैध अनुमति नहीं थी। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी के कृत्य को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 एवं आम्र्स एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 28/2026 दर्ज कर
धारा 223 बीएनएस,
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15,
तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का विवरण:
सागर ढीमर उर्फ विक्की गिड्डी, पिता गंगाधर ढीमर, उम्र 23 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड, धमतरी
थाना – सिटी कोतवाली, जिला – धमतरी (छ.ग.)
आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध मारपीट, लूट, जानलेवा हमला, हत्या एवं आम्र्स एक्ट के कई गंभीर प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। सिटी कोतवाली थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2024 के बीच अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
