बिलासपुर, 22 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। रतनपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान कुरैशी पिता सुभान कुरैशी (उम्र 31 वर्ष) निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) है।
प्रकरण में दिनांक 10.09.2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोरबा–बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से रतनपुर की ओर एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश के कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 17 नग मवेशी बरामद हुए। इनमें 13 नग भैंसा, 2 नग भैंस तथा 2 नग भैंसा मृत अवस्था में पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5,95,000 रुपये बताई गई। साथ ही आयशर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीटी 8078, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, को भी जप्त कर लिया गया था। इस मामले में आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा प्रकरण में इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी इरफान कुरैशी के रायपुर स्थित अपने निवास में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना रतनपुर पुलिस टीम रायपुर रवाना हुई और आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह तथा आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान
