सूरजपुर, 22 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय विद्यालयों में पदस्थ तीन शिक्षकों को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर के प्राचार्य मुरित राम कोसरिया एवं व्याख्याता राजेश कुमार चौधरी, साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सभान राम सिंह के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 एवं नियम 05 के उल्लंघन का मामला सामने आया है।
जांच में इनके द्वारा गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण पाया गया, जिसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार मुख्यालय एवं निर्वाह भत्ता देय होगा।
