*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बस्तर जिले के भानपुरी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा चपका से ग्राम कुम्हली तक निकाली।
इस दौरान मनरेगा पर हो रहे हमलों, काम के अवसरों में कटौती और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की सच्चाई जनता के सामने रखी गई। पदयात्रा का शुभारंभ ग्राम चपका से हुआ और कुम्हली बाजार स्थल पर समापन हुआ। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, गरीबों का हक है। इस हक पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस हर गांव, हर मजदूर के साथ खड़ी है।इसके लिए हम सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी, निलय कश्यप, लखेश्वर कश्यप, बबलू बघेल, श्याम कुमारी ध्रुव, सावित्री यादव, श्रीधर कश्यप, रोमनाथ सिन्हा, रमेश पांडेय, नरेंद्र पांडेय, हेमलाल पाण्डे, कामेश्वर सिन्हा, शारदु भारती, सत्यकांत कश्यप, जोगीराम कश्यप, सोमारु कश्यप, मोसू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
