*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* एनएममडीसी की वादाखिलाफी को लेकर जन असंतोष तेज होता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर ने इस मसले पर जोरदार प्रदर्शन करने की वार्निंग दी है।
कांग्रेस का कहना है कि एनएमडीसी और सरकार की मिलीभगत से बस्तर के लोगों के साथ खुला धोखा किया जा रहा है। अब और नहीं सहेंगे। हम अपने हक, रोजगार, जमीन, पानी और जिंदगी के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
कांग्रेस ने एनएमडीसी का निजीकरण रोकने, बस्तरवासियों को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, एफएसएनएल को दिए गए 300 करोड़ के संदिग्ध टेंडर की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने, प्रभावित गांवों को सीएसआर मद से पानी, बिजली, सड़क और विकास कार्यों के लिए राशि देने, हवा, ध्वनि और काले ज़हरीले पानी से फैल रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने, प्रभावित ग्रामीणों को मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने, कोपागुड़ा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने, बस्तर के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आवासीय स्कूल खोलने, आईटीआई और स्किल ट्रेनिंग से युवाओं को रोज़गार देने, ठेका प्रथा खत्म करने, खेल अकादमी के लिए 50 एकड़ जमीन आरक्षित कर स्टेडियम बनाने, किसानों की बर्बाद होती फसल और ज़मीन का मुआवज़ा तुरंत देने, नगरनार जगदलपुर सड़क को सुरक्षित बनाने, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट लगाने, मरम्मत कार्य कराने, हर माह समन्वय समिति की बैठक करने, गांवों को मेलों और विकास कार्यों के लिए अनुदान देने की मांग की है।
अब नहीं तो कभी नहीं।
