जांजगीर, 20 जनवरी (दुर्ग-भिलाई अपडेट)।
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शिवरीनारायण थाना पुलिस ने एक युवक को 40 पाव देशी मदिरा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान पिता मोहम्मद सलीम खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक कपीलराम साहू, प्रधान आरक्षक तरीकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू एवं नितिन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।
