*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर जगदलपुर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।

भाजपा जिला कार्यालय में आज मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी और मिठाई बांटी और ढोल नगाड़े के साथ नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर थिरके व नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में असीम ऊर्जा का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री नबीन के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की अराजक सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में भाजपा सफल रही। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बस्तर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन को बधाई प्रेषित की। ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को नई ऊंचाइयां देगा। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है, जिसका लाभ भाजपा को हर क्षेत्र में मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर संजय पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पांडेय, श्रीधर ओझा, आर्येंद्र आर्य, रजनीश पाणिग्रही, परिसराम बेसरा, नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, राजेंद्र वाजपेयी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष पारेख, माहेश्वरी ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, दिगंबर राव, संजय चंद्राकर, संग्राम सिंह राणा, अतुल सिम्हा, योगेश शुक्ला, विक्रम यादव, योगेश ठाकुर, फूलसिंह सेठिया, रैतूराम बघेल, किरण सेन, कृष्ण कुमार शुक्ला, दिनेश केजी, मनोज पटेल, लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, अभिषेक साव, अविनाश सिंह, सूर्य भूषण सिंह, सुरेश मिश्रा, ममता राणा, मीना साहू, किरण दीवान, गीता नाग, त्रिवेणी रंधारी, रेखा सिंह, डाकेश्वरी पांडेय, आशा साहू, विनय राजू, मनी विक्रम नायडू, दिनेश पाणिग्रही, दिलीप झा, परमेश राजा, कमलेश दीवान, दिलीप सुंदरानी, मनोज ठाकुर, राजेश शर्मा, रौशन झा, शंकर राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
