*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना कर बधाई दी है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊंचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय, पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने श्री नबीन को ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता को तौर पर श्री नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं और आने वाला समय युवाओं का है। यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है। इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
*कार्यकर्ताओं को नवीन ऊर्जा देगा नितिन नबीन का नेतृत्व: वेदप्रकाश पाण्डेय* = भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी जिला अध्यक्ष पांडे ने =
*कार्यकर्ताओं को नवीन ऊर्जा देगा नितिन नबीन का नेतृत्व: वेदप्रकाश पाण्डेय* = भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी जिला अध्यक्ष पांडे ने =
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
