*अर्जुन झा*
*दल्लीराजहरा।* मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा के अध्यक्ष सदर मुश्ताक अहमद ने जानकारी दी है कि स्थानीय बीएसपी सिटीजन क्लब दल्ली राजहरा में मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुस्लिम समाज दल्लीराजहरा एवं आईएलएस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद और समाज के सभी लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आपसी सहयोग और मानवता की भावना को और सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक खदान आरबी गहरवार ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन व्यक्ति की अमूल्य निधि है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति सुखी और स्वस्थ रहना चाहता है। व्यक्ति को स्वस्थ तब कहा जाता है जब वो रोगमुक्त हो अर्थात रोग न होने की अवस्था ही स्वास्थ्य है। साथ उन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए सदा आगे बढ़कर सहयोग करने का वादा भी किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने मुस्लिम समाज की इस कदम की सराहना की और कहा भविष्य कभी भी समाज को इस तरह के जनहित के कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। शिविर में आईएलएस अस्पताल रायपुर के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज हड्डी, स्पोर्ट्स इंजरी एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन विशेषज्ञ डॉ राहुल शाह, गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. धीरज प्रेमचंदानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ रंजना नगर एवं उनके सहयोगियों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सभी समुदायों के मरीजों के लिए बीपी, बीएमआई, एचबी ए 1 सी, लिपिड प्रोफ़ाइल, टीएसएच, ब्लड शुगर, ईसीजी (ECG) जैसी आवश्यक जांच निशुल्क की गईं। परामर्श के बाद मरीजों को जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी लिखी गईं। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर के उन वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जो आर्थिक कारणों से बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। बीएसपी सिटीजन क्लब में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा, जिसमें बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या अधिक थी।आईएलएस अस्पताल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज और दल्लीराजहरा बीएसपी प्रबंधन एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मुस्लिम समाज की ओर से उपस्थित विशेषज्ञ डाक्टरों, महाप्रबंधक खदान एवं जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की काफी सराहना की है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनैतिक सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से समाजिक कार्यकर्ता विलियम, अब्दुल रहीम, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, श्याम जयसवाल, महेश पांडेय, एटक कर श्रीनिवास राव, सीटू के ज्ञानेंद्र सिंह, हरिनाथ एवं मुस्लिम समाज के हाजी मजीद, मोईद शफी, एस. अंसारी, शेख नय्यूम, सऊद आलम, शेख असलम, नवाब बड़गुजर, शफी बक्श मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद फरीद, सुहैल फारूकी, इसराइल शाह, गुड्डू भाई,
शेख अनजान, शकील हुसैन, रिम्मी हैदराबादी, ईमरान ईम्मू, मिस्कीन, शेख अफजल, याशीर फारूकी, कलीम बड़गुजर,असलम कुरैशी, ईमरान राजा,लाल मोहम्मद, अशरफ मेमन, आरिफ भाई, कादिर भाई, अतिब अहमद, एवं नाज मेनन, शगुफ्ता शाहीन, तंजिला, ईसरत व निकहत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
