*अर्जुन झा*
*दल्ली राजहरा।* सरस्वती शिशु मंदिर शाला में विज्ञान मेला का आयोजन प्राचार्य तथा सरस्वती शिशु मंदिर समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष धरमचंद जैन, दुर्ग के वरिष्ठ शिक्षक ईश्वरी सिन्हा के सानिध्य में किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर इस तरह के कार्यक्रम के आयोजित करने में हमेशा अग्रणी रहता है। अतिथियों के स्वागत सम्मान के पश्चात अतिथि उद्बोधन में जीएम माइन्स सुकांतों मंडल एवं विपिन कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसका आयोजन पुनः और बड़े स्तर पर करने का सुझाव दिया। धरम चंद जैन ने विज्ञान की उपयोगिता को समाज हित में कैसे किया जाए इस पर चिंतन करने और विज्ञान को समाजोपयोगी बनाने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में सह संयोजक दिनेश कुमार साहू, कृष्णा साहू, शेखर रेड्डी, शिशु मंदिर के प्राचार्य किशन साहू, आचार्य नरेंद्र ग्वाल, भूपेंद्र तिवारी, मनमीत दीदी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा साहू, दिनेश साहू एवम अनुराधा सिंह द्वारा किया गया।
