जांजगीर चांपा, 17 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
एफसीआई गोदाम अकलतरा में हुए मारपीट के एक मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) और 118(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे एफसीआई गोदाम अकलतरा में आपसी विवाद के दौरान आरोपी किशन पाण्डेय ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस, निवासी सांकर, के साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी ने प्रार्थी की उंगली दांत से काट ली तथा कांच के टुकड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन पाण्डेय (23 वर्ष), निवासी फिरंगी पारा, करगी रोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
