कांकेर,17 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। कांकेर जिला पुलिस के बांदे थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने तथा उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार रखेचा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना बांदे पुलिस ने अप क्रमांक 04/26, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत आरोपी कैलाश मण्डल (20 वर्ष), पिता निरंजन मण्डल, निवासी पी.व्ही. 88 रघुनाथपुर, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया।
प्रकरण के प्रार्थी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 7 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9.30 बजे आरोपी कैलाश मण्डल नाबालिग लड़की को मोटरसाइकिल से भानुप्रतापपुर ले गया। रास्ते में दुर्दूकोंदल मंदिर में आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उसे अपने साथ भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन ले गया। इसके बाद 8 जनवरी को पीड़िता को ट्रेन से दुर्ग और फिर दिल्ली ले जाया गया। 14 जनवरी 2026 को आरोपी दिल्ली से वापस अपने घर आकर नाबालिग लड़की को अपने पास रखे हुए था।
मामले की रिपोर्ट पर 15 जनवरी 2026 को अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। गुरुवार को आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पखांजूर में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
