रायपुर, 15 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस याचिका पर वर्तमान में शीर्ष अदालत में सुनवाई जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल को आबकारी और खनिज घोटाला प्रकरण में आरोपी बनाया था। इस मामले में वे लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहे। हाल ही में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिलने के बाद यह मामला सियासी चर्चा का विषय बन गया।
इधर राज्य शासन और ईडी के साथ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जमानत के विरोध में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। शासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत आदेश पर पुनर्विचार आवश्यक है।
सौम्या चौरसिया को 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री की ओएसडी रह चुकी सौम्या चौरसिया को एक बार फिर पुलिस हिरासत में भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सौम्या चौरसिया पिछले ढाई वर्षों से विभिन्न मामलों में जेल में बंद थीं। इस दौरान उन्हें कई प्रकरणों में जमानत भी मिल चुकी थी।
हालांकि, अब नए घटनाक्रम के तहत उन्हें पुनः हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने उन्हें 16 जनवरी तक रिमांड पर रखने की अनुमति मांगी है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
