राजनांदगांव, 15 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले की थाना छुरिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना बसंतपुर पुलिस का भी सहयोग रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव को जिला अस्पताल से एक अस्पताल मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की डिलीवरी होने और उसके इलाजरत होने की सूचना दी गई थी। मेमो की जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी कोमल साहू द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण किया गया, जिसके चलते वह गर्भवती हुई और एक पुत्री को जन्म दिया।
शिकायत पर प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(द्व), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पाया गया। प्रारंभ में थाना बसंतपुर में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चूंकि घटना स्थल थाना छुरिया क्षेत्र का था, इसलिए प्रारंभिक विवेचना के उपरांत केस डायरी थाना छुरिया को भेजी गई, जहां असल नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में छुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना बसंतपुर के सहयोग से आरोपी कोमल साहू पिता पंचू साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम आटरा, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव को तलाश कर पूछताछ की गई, जिसमें अपराध करना पाए जाने पर 14 जनवरी 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
