*अर्जुन झा* छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, सेजेस दहींकोंगा के समस्त शिक्षकों द्वारा अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम एक ज्ञापन विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेंडी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा-सुरक्षा, वेतन विसंगति, कार्यस्थल की स्थिरता तथा अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।
यह कार्यक्रम बस्तर संभाग सचिव श्री प्रकाश राव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, संगठित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार संविदा शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें न्याय प्रदान करेगी। इस अवसर पर संघ ने एकजुटता के साथ संघर्ष को संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
