*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम और ढांचे में किए गए बदलावों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सिरहासर नगरगुड़ी के समक्ष उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का मनरेगा कानून में बदलाव मज़दूर विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर चोट है और मज़दूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला फ़ैसला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुधार की आड़ में लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी स्कीम, मनरेगा को खत्म कर दिया है। यह महात्मा गांधी के विज़न को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम करने का अधिकार छीनने की जान-बूझकर की गई कोशिश है। अब तक, मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 के तहत मिले अधिकारों पर आधारित एक गारंटी थी। नए फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, सेंट्रल कंट्रोल वाली स्कीम में बदल दिया है। बैज ने कहा कि मनरेगा गांधीजी के ग्राम स्वराज, काम की इज्ज़त और डिसेंट्रलाइज़्ड डेवलपमेंट के सपने का जीता-जागता उदाहरण है।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर करने और गरीब मजदूरों के अधिकारों से खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है। लोकसभा सत्र की समाप्ति के बाद जिस तरह से बिना व्यापक चर्चा के विधेयक लाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर दिया गया, वह मजदूर विरोधी और गरीब विरोधी कदम है। भाजपा गांधी के विचारों और उनके नाम को इतिहास से मिटाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
इस दौरान प्रभारी शकील रिजवी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, अतिरिक्त शुक्ला, संतोष यादव, अनवर खान, वीरेंद्र परिहार, संजय पाणिग्रही, वीरेंद्र साहनी, हरिसिंह, पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, बलराम यादव, फूलसिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष गणेश बघेल, भोजराज नाग, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, चंपा ठाकुर, कोमल सेना, सुषमा सुता, युकां महासचिव सूरज कश्यप, एनसयूआई प्रदेश महासचिव आदित्य बिसेन, विक्रांत सिंह, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष निकेत राज झा, विशाल खंबारी, एम. वेंकट राव, रविशंकर तिवारी, विजेंद्र ठाकुर, संदीप दास, आकिब रजा, सोनरु नाग, वैभव नेताम, रजत जोशी, आदर्श नायक, प्रभुदास नाग, प्रदीप सेठिया, हेमंत पाण्डेय, उस्मान रज़ा, कृष्णा उपाध्याय, तरणजीत सिंह, इंदर झज्ज, जुनैद खान, अजय पांडे, तरसेम जसवाल, राज, बलराम, असीम प्रकाश अग्रवाल, अनुराग महतो, शादाब अहमद, पार्षद अफरोज बेगम, जस्टिन भवानी, लोकेश चौधरी, रंगाराव, एस. नीला, ललिता राव, कमलेश पाठक, मुन्नू तिवारी, मालती मौर्य, पूर्णिमा, पिंकी, सलीम जाफर अली, नीतीश शर्मा, सुनीता सिंह, सुनीता दास, प्रणय शील, तिलक यादव, लकमन, सूर्य नारायण राव, लक्ष्मीनारायण, गुरमीत कौर, लक्ष्मी, मोहसिन खान, लोकेश नंदा, अंफज खान आदि मौजूद रहे।


