रायपुर, 10 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा रेलखंड में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग किया जाना है। इस कारण रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है।
पावर ब्लॉक के चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक मार्ग तक ही संचालित होंगी।
11 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें
68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर
12 जनवरी को रद्द ट्रेनें
58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (68862) 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (68861) 11 जनवरी को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
