*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* मां दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर में दिगम्बर जैन संतों का आगमन हुआ है।. पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिगंबर जैन मुनि पूज्य 108 श्री आगम सागर जी महाराज, पूज्य 108 श्री पुनीत सागर जी महाराज पूज्य 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज एवं पूज्य 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज का आगमन जगदलपुर में हुआ है।

पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने जैन मुनियों का दर्शन लाभ लेकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
