कोरबा, 10 जनवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
कोरबा जिले से एक सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है। पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन चैरसिया पर कुछ युवकों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने जानबूझकर उनके उसी पैर पर वार किया, जिसमें पहले से रॉड लगी हुई थी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश एवं विवेचना शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन चैरसिया (38 वर्ष) पिता स्वर्गीय तुलसी राम चैरसिया, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर, कोरबा के निवासी हैं। वे पेशे से ठेकेदार हैं और पूर्व में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। घटना 7 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:15 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित के अनुसार, कॉलोनी निवासी शिवम पाण्डेय, फरदीन, अभिषेक एवं तेजस—जो आपस में दोस्त हैं—ने पहले रास्ता रोककर गाली-गलौच की और फिर हाथ-मुक्कों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। नितिन चैरसिया ने बताया कि आरोपी युवक कॉलोनी में तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं, जिससे कुछ दिन पूर्व उनका करीब 5 वर्षीय पुत्र दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा था। इसी बात पर आपत्ति जताने से आरोपी युवकों में नाराजगी थी।
पीड़ित ने बताया कि विवाद के बाद आरोपी कुछ देर के लिए वहां से चले गए थे, लेकिन बाद में जब वे घर लौट रहे थे, तब दोबारा बड़ी संख्या में युवक पहुंचे और हमला कर दिया। इसी दौरान पीछे से लात मारकर उन्हें जमीन पर गिराया गया, जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की।
नितिन चैरसिया ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले भी उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था और उसमें रॉड डाली गई थी। इस बात की जानकारी आरोपियों को पहले से थी, इसके बावजूद उन्होंने जानबूझकर उसी घायल पैर को निशाना बनाया। इस हमले में उनके दाहिने पैर और पंजे में दोबारा फ्रैक्चर हुआ है, साथ ही शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 296 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। मामले की जांच जारी है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
