*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की घोषणा संगठन द्वारा की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर बनाए गए हैं।
शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय से भेंट की। जहां से नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं के साथ मांई दंतेश्वरी मंदिर में देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने संगठन के सभी वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संगठन को सशक्त बनाने व सौंपे गए बड़े दायित्व का निर्वहन संपूर्ण समर्पण भाव व निष्ठा से करेंगे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, रोहित त्रिवेदी, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, दिगंबर राव, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, संतोष वाजपेयी, अभय दीक्षित, मुरलीधर सेठिया, संतोष पांडे, अजय बैरागी, योगेश मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, खगेंद्र ठाकुर, सूरज श्रीवास्तव, संजू ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, आनंद झा, कृष्ण ठाकुर, उमेश यादव, प्रभात चौहान, गजेंद्र पगाड़े, प्रफुल्ल ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
