(दुर्ग–भिलाई अपडेट)
रायपुर, 09 जनवरी। सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. शंगीता के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
आबकारी टीम ने 08 जनवरी 2026 को थाना आरंग अंतर्गत ग्राम बाना में नवीन प्राथमिक शाला के सामने जांच के दौरान अवैध रूप से मदिरा का धारण एवं परिवहन करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में ग्राम बाना निवासी उजेंद्र बंजारे के कब्जे से हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी की डिक्की से 32 पाव देशी मदिरा मसाला यूनिक (कुल 5.76 बल्क लीटर, अन्य जिला महासमुंद की मदिरा) बरामद की गई।
मौके से अवैध मदिरा एवं स्कूटी वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा द्वारा की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
