सूरजपुर, 08 जनवरी।
सूरजपुर जिले के मानपुर क्षेत्र में कुएं में मिले एक युवक के शव की पहचान को लेकर सामने आए चौंकाने वाले मामले में ढाई महीने बाद डीएनए जांच से सच्चाई सामने आ गई। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस और राजस्व अमले की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर मृतक के वास्तविक परिजनों को सौंपा गया।
दरअसल, 1 नवंबर 2025 को मानपुर क्षेत्र के एक कुएं से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान चंद्रपुर निवासी एक परिवार ने शव की पहचान अपने बेटे पुरुषोत्तम के रूप में की, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का दफन संस्कार कर क्रियाक्रम शुरू कर दिया गया। लेकिन क्रियाक्रम के तीसरे दिन ही वह युवक जीवित अपने घर लौट आया, जिससे पूरे मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। इसके बाद मानपुर निवासी किशन देवांगन के परिजन थाने पहुंचे और शव को अपने बेटे का बताते हुए दावा किया। इस बार एसपी के निर्देश पर किसी भी तरह की चूक से बचते हुए डीएनए जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मृतक की पहचान किशन देवांगन के रूप में पुष्टि होने के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार, पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया और मृतक की मां की उपस्थिति में पुनः अंतिम संस्कार किया गया।
इधर, मृतक की मां ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में कई कुएं हैं, इसके बावजूद बेटे की लाश दूर स्थित कुएं में मिलना संदेह पैदा करता है। उन्होंने किसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस और जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
