*अर्जुन झा*
*बकावंड।* विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी की पीडीएस राशन दुकान में आज गुरुवार को सरपंच नीलम कुमार कश्यप, पंचों एवं ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में चावल उत्सव मनाया गया। सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने राशन दुकान का निरीक्षण कर पीडीएस दुकान संचालक को साफ-सफाई और सही मात्रा में राशन तौलकर वितरण करने के निर्देश दिए। राशन दुकान में पर्याप्त मात्रा में चावल, गुड़, चना, शक्कर पाया गया।

इस कार्यक्रम में सरपंच नीलम कुमार कश्यप, पटवारी, पटेल, कोटवार, पंच, गांव के लोगों की उपस्थिति रही।
