*अर्जुन झा*
*किलेपाल।* राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किलेपाल, बास्तानार का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।

शिविर थीम ‘नशा मुक्त भारत ‘पर स्वयं सेवकों ने सात दिवस नशा मुक्ति, साक्षरता, स्वच्छता, पानी बचाओ पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को जागरूक किया ग्राम का सर्वे कर आधार, आयुष्मान, पेन कार्ड की जानकारी ली, श्रमदान कार्य में हैंडपंपों के आसपास नालियों की साफ-सफाई, सोखता गड्ढों का निर्माण, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई, गलियों की कच्ची सड़क के गड्ढों में मिट्टी डाली, लोगों को पैरा उठाने में सहयोग किया, मिट्टी ईट बनाने में सहयोग कर कौशल विकास का परिचय दिया। नालों में छोटे-छोटे डेम बनाकर पानी बचाओ का संदेश दिया। वही स्वयंसेवकों को प्रत्येक दिन अलग-अलग वक्ताओं ने प्रेरित किया राष्ट्रहित देश हित मानवता आधारित अलग-अलग विषय पर बौद्धिक चर्चा हुआ प्रेरक प्रशिक्षक सुमन कार्तिक ने मानव स्वधर्म मानव जीवन में सोच वर्तमान परिवेश में युवा शक्ति युवा का लगाव युवा का प्रभाव और युवाओं की मानसिकता एवं युवाओं को सही दिशा निर्देश के बारे में प्रेरित किया। प्रथम बार ऐसा बौद्धिक प्रेरक प्रशिक्षण पाकर युवाओं में उत्साह भर गया। सभी ने नव वर्ष में अपने जीवन में अपने सोच का बदलाव करने के साथ ही राष्ट्रहित में स्वयं योगदान देने और योगदान के लिए लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी परमानंद सिंह ठाकुर एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी आशिष कुमार ने स्वयं सेवकों के सात दिवसीय कार्य का मूल्यांकन किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष महावती मंडावी, प्राचार्य रोहित सरोज रहे। साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुहरामी, जनपद सदस्य मनकू पोड़ियामी, लक्ष्मण कर्मा सरपंच गुड़िया पारा, पंच एवं ग्रामीण जन शामिल हुए।
