जांजगीर-चांपा, 07 जनवरी।
जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली, जिस पर दिनांक 06 जनवरी 2025 को उरैहा चंडीपारा निवासी आरोपी छोटेलाल सूर्यवंशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 700 रुपये नगद, सट्टा-पट्टी लिखे कागज एवं एक पेन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
