*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* नगर पालिक निगम जगदलपुर होर्डिंग्स से राजस्व जुटाने की तैयारी में है। शहर के चिन्हित 77 स्थानों पर प्रति होडिंग, ग्राउंड होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड लगाने हेतु बंद लिफाफा पद्धति से निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति इस निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार निविदा फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है, जबकि निविदा पत्रक जमा करने एवं खोलने की अंतिम तिथि 28 जनवरी रखी गई है। निविदा पत्रक नगर निगम जगदलपुर के राजस्व विभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं।
*इन स्थानों में लगेंगी होर्डिंग्स*
जगदलपुर नगर के जिन प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने की योजना है, उनमें दंतेश्वरी मंदिर के सामने, महाराणा प्रताप चौक, एयरपोर्ट चौक, शहीद पार्क चौक, स्टेट बैंक चौक, गीदम रोड, परपा नाका, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय, अनुपमा चौक धरमपुरा, पीजी कॉलेज, दलपत सागर, सर्किट हाउस, सिरहासार चौक, कलेक्ट्रेट रोड, गोल बाजार चौक, नया बस स्टेशन रोड सहित अन्य स्थान शामिल हैं। यह टेंडर महापौर संजय पांडे एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के निर्देश पर आयुक्त प्रवीण वर्मा द्वारा जारी किया गया है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति निविदा प्रक्रिया में भाग लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह निविदा 3 वर्षों की संचालन अवधि के लिए आमंत्रित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति नगर निगम जगदलपुर के राजस्व विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
