*अर्जुन झा*
तेलंगाना, 02 जनवरी 2025।
तेलंगाना से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सली संगठन की बटालियन-01 के इंचार्ज बाढ़से देवा के साथ उसके 12 से 15 साथियों को सुरक्षा बलों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिल रही है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गिरफ्तारी की कार्रवाई है या फिर संबंधित नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई पिछले दो दिनों से चल रहे एक विशेष ऑपरेशन के दौरान की गई है। ऑपरेशन को अत्यंत गोपनीय रखा गया था, जिसके चलते अब तक इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को लेकर सतर्क हैं और आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
